युवक से मारपीट व रिवॉल्वर तानने का मामला, रामनगर कोतवाली पर भाजपा का प्रदर्शन।

युवक से मारपीट व रिवॉल्वर तानने का मामला, रामनगर कोतवाली पर भाजपा का प्रदर्शन।

युवक से मारपीट व रिवॉल्वर तानने का मामला, रामनगर कोतवाली पर भाजपा का प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रामनगर में एक युवक के साथ मारपीट और रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

पीड़ित युवक शुभम की तहरीर पर पुलिस ने समीर खान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और रिवॉल्वर दिखाकर डराया-धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदूवादी संगठनों ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर घटना दिखाई दे रही है, इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर धामी का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।