रामनगर के टेढ़ा गांव में हाथी का कहर, महिला पर जानलेवा हमला।

रामनगर के टेढ़ा गांव में हाथी का कहर, महिला पर जानलेवा हमला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के टेढ़ा गांव के समीप जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। टेढ़ा गांव निवासी सीमा नामक महिला को हाथी ने अपनी सूंड से नीचे गिरा दिया और उसे कुचलने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने सूझबूझ से खुद को बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण जयपाल रावत के अनुसार, हमलावर हाथी इसके बाद दूसरी महिला और पास में खेल रहे बच्चों की ओर भी दौड़ा, जिससे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर वापस चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

हाथी के हमले में घायल महिला को उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।