GMFX GLOBAL LIMITED घोटाला: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर 8.10 लाख की ठगी, कंपनी मालिक गिरफ्तार।

GMFX GLOBAL LIMITED घोटाला: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर 8.10 लाख की ठगी, कंपनी मालिक गिरफ्तार।

 

हल्द्वानी। बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED निवेश घोटाले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 से 30 महीनों में निवेश की राशि दोगुनी करने का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वाले कंपनी मालिक बिमल रावत को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में वादी पार्थ परासर पुत्र पी.पी. बुधलाकोटी, निवासी कपिल कॉलोनी बड़ी मुखानी ने 18 जनवरी 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। आरोप है कि GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी के मालिक बिमल रावत और उसकी पत्नी रुबी रावत ने एक सुनियोजित योजना के तहत प्रतिमाह 8 प्रतिशत ब्याज और 25–30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने का आश्वासन दिया।

वादी से नवंबर और दिसंबर 2024 में 5–5 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके एवज में केवल 1 लाख 90 हजार रुपये मूलधन और इतनी ही राशि ब्याज के रूप में लौटाई गई, जबकि शेष 8 लाख 10 हजार रुपये वापस नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 20/26 धारा 316(5), 318, 3(5) बीएनएस एवं उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक भूपेन्द्र मेहता को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त बिमल रावत को तलब कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय में पेश कर 14 दिवस की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

एसएसपी नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि शॉर्टकट कमाई के लालच में आकर किसी भी फर्जी निवेश योजना में अपनी जमा पूंजी न लगाएं।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस