नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर व टेडा रोड से 12 अतिक्रमण ढांचे हटाए गए।

नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर व टेडा रोड से 12 अतिक्रमण ढांचे हटाए गए।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक


रामनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर एवं टेडा रोड क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका टीम ने अवैध रूप से लगाए गए कुल 12 अतिक्रमण ढांचों को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।