दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन में कड़ा मुकाबला, 5 दिन की ऑनलाइन वोटिंग में 130 मत, यूपी में नया प्रदेश अध्यक्ष तय।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
दिव्यांग युवा शक्ति फाऊंडेशन (DyS India) रजि० दिल्ली (2022-23) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा (डी के आजाद) के निर्देशन में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 सायं 6 बजे तक ऑनलाइन मतदान कराया गया। पांच दिनों तक चली इस प्रक्रिया में कुल 130 वोट डाले गए, जिनमें 10 वोट अमान्य (खराब) पाए गए।
मतगणना के अनुसार प्रत्याशी 1 कुलदीप श्रीवास्तव को 57 वोट प्राप्त हुए, जबकि प्रत्याशी 2 एहसानुल हक अंसारी को 63 वोट मिले। इस प्रकार एहसानुल हक अंसारी को सर्वाधिक वैध मत प्राप्त हुए हैं।
ऑनलाइन मतदान में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उत्तर प्रदेश के दिव्यांग समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। समर्थकों ने निर्धारित प्रत्याशी के नाम के सामने 1 या 2 अंकित कर अपना मत दिया।
कुलदीप श्रीवास्तव पूर्व में ब्लॉक प्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सदस्य, संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं एहसानुल हक अंसारी नगर सभासद प्रतिनिधि, हरदोई जिलाध्यक्ष, यूपी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता हरपाल राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव दीपक भारती सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी की सहमति के बाद आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। सर्वाधिक मत प्राप्त प्रत्याशी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यकर्ताओं के बीच भव्य मंच से आयोजित किया जाएगा।






