नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath T C के सख्त निर्देशों पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक Dr. Jagdish Chandra व क्षेत्राधिकारी Ravikant Semwal के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

वन विभाग बैरियर के पास पकड़ी गई कार

दिनांक 25 फरवरी 2026 को भीमताल क्षेत्र में चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग के दौरान धानाचूली बैंड से आ रही अल्टो कार (UK06K4585) को रोका गया। तलाशी में वाहन से 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। कार में सवार चारों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

पंजीकृत मुकदमा

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भीमताल में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (27 वर्ष), निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल

  2. बॉबी नगरकोटी (24 वर्ष), निवासी फतेहपुर मेन, थाना मुखानी, नैनीताल

  3. नीतीश नगरकोटी (30 वर्ष), निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल

  4. शिवांश रावत (23 वर्ष), निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी, नैनीताल
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गिरफ्तारी टीम

  • प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव

  • उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह

  • का0 बलजीत सिंह

  • का0 विरेन्द्र कुमार गोले

  • का0 शैलेन्द्र कुमार

  • का0 सतीश सिंह राणा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।