युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का संगीन आरोप लगाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर- यहां एक बार फिर एक युवती को हवस का शिकार बनाने का संगीन मामला सामने आया है।शहर की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का संगीन आरोप लगाया है इसके अलावा युवक के पिता और भाई पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में पिता व पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महानगर रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती ने कोर्ट को दिए शिकायती पत्र में बताया कि साल 2016 में उसका पूरा परिवार रुद्रपुर रहने के लिए यहां आया था।इस दौरान उसकी मित्रता रम्पुरा के रहनी वाली एक युवती से हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

जिसे उसने अपने जन्म दिन पर घर पर बुलाया। जहां पर रम्पुरा के रहने वाले शिव कुमार कश्यप से उसकी मुलाकात हुई।जो फोटो और वीडियो बनाने का काम किया करता है। इस दौरान उसने उसके सामने दोस्ती करने का प्रस्ताव रखा तो उसने साफ इंकार कर दिया।मना करने के बाद शिव कुमार ने उसे अश्लील व नग्न फोटो दिखाईं। जिसमें चेहरा उसका था लेकिन शरीर किसी अन्य का था। शिव ने उसे धमकी दी कि वह यह फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। आरोपी शिव ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और लगभग तीन साल तक वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर धामी का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

 

 इसके साथ ही उसने उसे ब्लैकमेल कर रकम भी मांगी। इसके लिए वह घर से रकम चोरी करने लगीं। 21 जून 2019 को शिव कुमार कश्यप ने उससे फर्जी शादी का षड्यंत्र कर फोटो खिच लिए। जिसके बाद उसने कहा कि वह शादी को पंजीकृत करेगा।जब वे लोग शादी पंजीकृत करने पहुंचे तो वकील ने बताया कि शादी पंजीकृत नहीं हो सकती है, युवक की आयु 21 साल नहीं है। इसके बाद शिव कुमार युवती को होटलों और अन्य जगहों पर लें जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद शिव कुमार ने युवती से घर से दस लाख रुपए लाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

 

उसने कहा कि यह रकम दहेज के एवज में वह लेकर आए।रकम न लाने पर उसने वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। वही युवती को तरह-तरह से तंग कर वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि युवक के पिता और भाई भी गलत नजर से उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने युवती की एक नहीं सुनी। जिसके बाद युवती ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शिव कुमार और उसके पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।