वन विभाग के रक्षक ही बन गए हरे पेड़ो के भक्षक।

ख़बर शेयर करें -

एस०एम० साहिल- संवाददाता-

ज्यादा पैसा कमाने का जुनून जब किसी पर सवार होता हैं तो वो किसी भी हद तक जा सकता हैं। ऐसा ही चोकाने वाला कारनामा किया है। तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर की रेज पतरामपुर की बीट शिवराजपुर के वन विभाग के कर्मचारियों ने आपको बता दे की जब वन विभाग के कुछ कर्मचारियों पे ज्यादा पैसा कमाने का जुनून सवार हुआ तो तस्करो से साठ गांठ कर खैर के हरे पेड़ो को कटवा कर बेच दिया। मुखविर ने बताया कि सबूत मिटाने के मंसूबे से काटे गए खैर के हरे पेड़ो के ठुतो को जमीदोज कर तेजब डालकर मिट्टी में दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की पहल से भूमि विवाद सुलझा, पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये वापस।

जब मुखविर की सूचना पर ये सारा मामला वनाधिकारी बलवन्त सिंह शाही के संज्ञान में आया तो शाही एक्शन मोड में आ गए और तत्काल ही एस०डी०ओ० जगमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कॉम्विंग करने के आदेश कर दिए है मोके पर पहुँची टीम ने जमीदोज हुए कुछ ठुतो को खोज लिया गया साथ ही अभी कॉम्विंग जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

दो दिन से वन विभाग की टीम एस०डी०ओ जगमोहन सिंह रावत के नृतेत्व में लगातार कॉम्विंग कर रही हैं। खबर लगने तक कॉम्विंग जारी हैं। तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में पहली बार इतना गम्भीर मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  150 CCTV कैमरों ने उगला राज, कालाढूंगी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा।

आम जनता भी इस प्रकरण को बहुत ही गम्भीर मान रही हैं। इस पूरे प्रकरण में वनाधिकारी बलवन्त सिंह शाही की पैनी नजर बनी हुई हैं। बलवन्त सिंह शाही जाँच पूरी होने के बाद कड़ी कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *