फौजी कॉलोनी में फिर खुला नशे का काला चैप्टर!” 💥 रामनगर पुलिस के शिकंजे में आया स्मैक तस्कर नईम, 10.17 ग्राम स्मैक बरामद।

🚨 “फौजी कॉलोनी में फिर खुला नशे का काला चैप्टर!”

💥 रामनगर पुलिस के शिकंजे में आया स्मैक तस्कर नईम, 10.17 ग्राम स्मैक बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तराखण्ड सरकार के “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

रामनगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली रामनगर पुलिस ने फौजी कॉलोनी पूछड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी नईम पुत्र शराफत हुसैन (36 वर्ष) निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी को 10.17 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 156/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे साफ है कि वह लंबे समय से नशे के धंधे में सक्रिय था।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

👮 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक जोगा सिंह, कांस्टेबल गगन भण्डारी, महबूब आलम, अमित कुमार एवं महिला कांस्टेबल भारती शामिल रहीं।