एनएच के अधिशासी अभियंता के काशीपुर पहुंचनें पर व्यापारियों के साथ हुई तीखी नोकझोंक।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर- में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की निर्माणादायी कम्पनी के द्वारा सर्विस रोड न बनाये जाने से गुस्साए व्यापारियों के द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किए जा रहे धरने का असर आज शाम उस वक़्त देखने को मिला। जब आरओबी का एनएच के अधिशासी अभियंता निरीक्षण करने पहुंचे जहां व्यापारियों में तीखी नोक झोंक हो गई। धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत लोगों ने ईई को व्याथा बताई। बीती रोज दोपहर 4,बजे के बाद काशीपुर पंहुचे एनएच के अधिशाषी अभियंता संजुव राठी निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी अन्य व्यापारियों के संग धरने पर बैठे हुए थे। ईई के पुछने पर प्रभात साहनी ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखी विकास की नई गाथा : भावना मेहरा।

 

इस दौरान केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई भी वहां पहुंचे। उन्होंने ईई को बताया कि फ्लाईओवर को ठेकेदार अपनी मनमर्जी से ठेके की शर्तों का दुरुपयोग कर कार्य को कोई न कोई बहाना लगाकर अपना फायदा कर रहा है। काशीपुर के पूरे व्यापार को नुकसान पहुंचाया गया है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार दीपक बिल्डर की लापरवाही के कारण काशीपुर की जनता बेमियादी अनशन पर बैठने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

 

साथ ही कहा की पुल की गुणवत्ता भी बहुत खराब है। जिसके बाद वहां मौके पर दीपक बिल्डर से अजय शर्मा भी पहुंचे। जिसके बाद सभी लोगों में खुब गर्मा गर्मी हुई। इसके बाद एनएच के अधिकारी व्यापार मंडल के साथ साथ केडीएफ़ के पदाधिकारी नगर निगम पहुंचे जहां घंटों की बैठक के बाद देर शाम 7:00 बजे तक भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। बैठक के बाद हल्द्वानी से आये एनएच के पदाधिकारी संजीव राठी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कल ठेकेदार के सीनियर अधिकारी काशीपुर आ रहे हैं जिसके बाद वह टाइम लाइन देंगे इसके बाद उम्मीद है कि जून माह के अंत तक सिविल वर्क सारा पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *