उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन में बड़ा बदलाव, नई लॉटरी तिथियां जारी।

उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन में बड़ा बदलाव, नई लॉटरी तिथियां जारी।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन में बड़ा बदलाव, नई लॉटरी तिथियां जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: उत्तराखंड में फुटकर शराब की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में प्रशासनिक कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है। आबकारी विभाग ने नई तिथियां जारी करते हुए आवेदकों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को साकार करने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार।

संशोधित लॉटरी प्रक्रिया:

🔹 पहला चरण:

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च से 22 मार्च दोपहर 2 बजे तक
  • लॉटरी प्रक्रिया: 22 मार्च शाम 4:30 बजे से

🔹 दूसरा चरण:

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 मार्च से 24 मार्च दोपहर 2 बजे तक
  • लॉटरी प्रक्रिया: 24 मार्च शाम 4:30 बजे से
यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ।

🔹 पहले आओ, पहले पाओ आधार पर आवंटन:

  • तिथि: 25 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक

आबकारी आयुक्त हरिचन्द सेमवाल ने बताया कि जिन दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा, उन्हें लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। इच्छुक आवेदक दुकानों की सूची, निर्धारित राजस्व और अन्य आवश्यक जानकारी आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.uttrakhandexcise.org.in और www.uk.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक तंगी बनी कत्ल की वजह, बड़े भाई ने लौटे से की हत्या।

सरकार ने सभी आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे इस संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करें और निर्धारित तिथियों का पालन करें।