रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा पर हुआ रुपये 02 लाख का जुर्माना। मौके पर प्लास्टिक के कितने कट्टे पाए गए। पढ़िए पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक 

हल्द्वानी, 08 सितम्बर, 2022• रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा पर हुआ रुपये 02 लाख का जुर्माना।

 • मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे पाए गए।
• जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का विकास ब्लूप्रिंट: कुम्भ से इंफ्रास्ट्रक्चर तक बड़ी सौगात।

 

• मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेहरा पब्लिक स्कूल के छात्रों का कमाल, नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता।

 

• नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।
• इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल में बदली तस्वीर: निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सीएम धामी का फोकस

 

• जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *