एक व्यक्ति ने अपने ऑफिस में फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरियाणा –पिल्लूखेड़ा में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने अपने ऑफिस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की बहन सुनीता की शिकायत पर गांव भंभेवा निवासी जयवीर तथा नवीन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी पूलिस को दी शिकायत में सुनीता ने कहा कि उसका भाई रणधीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जयवीर ने 2019 में उसके भाई रणधीर को गांव भंभेवा के आसपास जमीन दिलाने का भरोसा दिया। जयवीर ने कहा कि वह उसे सस्ते रेट में जमीन दिला देगा। जयवीर ने रणधीर से 50 लाख रुपये का चेक ले लिया। जयवीर ने उसके भाई को कोई जमीन नहीं दिलाई और यह चेक नवीन सैनी के साथ मिलकर बैंक में लगा दिए। यह चेक बाउंस हो गए।

इसके बाद जयवीर ने रणधीर के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार ब्लैकमेल करने से उसका भाई रणधीर परेशान हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

शुक्रवार को भी वह अदालत से इसी मामले में पेशी भुगत कर आया था। शाम को इसी दबाव में उसके भाई ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि पुलिस ने गांव भंभेवा निवासी जयवीर तथा नवीन सैनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *