धनोल्टी रोड पर एक दर्दनाक हादसा।

ख़बर शेयर करें -

मसूरी – धनोल्टी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया सुवाखोली से करीब 7 किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल पहाड़ी से आइए बॉर्डर की चपेट में आ गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आ गई। जिन्हें राहगीरों वह पुलिस द्वारा घायलों को 108 के माध्यम से मसूरी कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया, व घायल युवक को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया.. जहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है बताया जा रहा है कि ये लोग बर्फ को देखने के लिए धनोल्टी घूमने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

 

इस मौके पर मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुवाखोली बुरांसखंडा रोड पर पहाड़ी से चट्टान गिरने की वजह से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चट्टान की चपेट में आ गए.. जिनमें से एक की मौत हो गई है। साथ ही दूसरा युवक जो गंभीर रूप से घायल था उसे हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है उन्होंने कहा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है वंही कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी मृत्यु का कारण आएगा, उसका विश्लेषण और जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *