चिल्किया निवासी अविरल आर्या का चयन हुआ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मे।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – विगत 9 जनवरी को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को आयोजित किया गया था। इस लिखित परीक्षा का परिणाम 1 मार्च को आया था जिसमें अविरल आर्या ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए 241 अंक प्राप्त किये थे, इसके बाद 7 मार्च को मेडिकल परीक्षण के लिए आर्मी मेडिकल हॉस्पिटल बरेली में मेडिकल परीक्षण के उपरांत एन०टी०ए० द्वारा फाइनल मैरिट लिस्ट जारी की गई जिसमें अविरल आर्या का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हो गया है। एडमिशन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से चल रही है। अविरल आर्या के पिता राजेश कुमार वन निगम में ओर माता हेमलता ब्रांच पोस्ट मास्टर(डाक विभाग) में कार्यरत हैं, अविरल आर्या 3 भाइयों में मझला है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

अविरल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता व अपनी दादी माधवी आर्या ओर अपने ट्यूशन टीचर अनिल कुमार को दिया । इससे पहले अविरल आर्या ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉप किया था। अविरल ने नर्सरी से 5 तक की शिक्षा मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, टांडा से प्राप्त की है। अविरल आर्या डी०डी०छिम्वाल स्थित कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के भी क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करता था किन्तु पढ़ाई में मेघावी अविरल को एकेडमी के कोच मो० इसरार अंसारी ने अविरल को पढ़ाई की ओर अधिक फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

चिल्किया की ग्राम प्रधान हेमा बिष्ट, मदर्स ग्लोरी स्कूल की प्रिंसिपल मीना पांथरी, मो० इसरार अंसारी तथा समस्त ग्रामवासियों ने अविरल आर्या को बधाइयां ओर शुभकामनाएं दीं। अविरल का कहना है कि वो सेना में अधिकारी बनकर अपने माता-पिता व परिवार के सपनों को साकार करके देश की सेवा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *