एक दुखद घटना: भाई ने जबरदस्ती दुष्कर्म करके बहन की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया”

ख़बर शेयर करें -

एक दुखद घटना: भाई ने जबरदस्ती दुष्कर्म करके बहन की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

घटना कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र की है जिसमें एक सगे भाई ने जिस पर कि बहन की रक्षा का दारोमदार समाज ने उसे पर सौंपा था उसने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी ।

 

 

आपको बता दें कि पटियाली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती 3 फरवरी को 19 वर्षीय भाई ने आधी रात में घर में सोई अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बहन इस घटना के बारे में किसी को बता ना दे इस डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटियाली गोविंद बल्लभ शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की मृतका किशोरी के चाचा के द्वारा 4 फरवरी को इस आशय की एक तहरीर अपने भतीजे के खिलाफ दी गई थी जिस पर काफी तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार होने के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इस बात का खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 1 साल पहले हो चुकी है और वह अपनी मां और बहन के साथ रहता है 3 फरवरी को जब उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी और घर में वह अपनी बहन के साथ अकेला था।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

 

 

उसने अपने मोबाइल में गंदी वीडियो देखने के बाद आवेश में आकर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बहन द्वारा इस घटना का किसी के सामने वर्णन ना कर दिया जाए इसलिए गला दबाकर बहन की हत्या कर दी पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बरामद किए गए हैं आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।