उत्तराखंड स्टेट ओलंपिक मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल गेम्स में तीसरे दिन की शानदार प्रतियोगिता संपन्न।

रामनगर में दक्षता आधारित मूल्यांकन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड स्टेट ओलंपिक मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल गेम्स में तीसरे दिन की शानदार प्रतियोगिता संपन्न।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड स्टेट ओलंपिक मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल गेम्स के तीसरे दिन की प्रतियोगिता लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

 

 

पुरुष सीनियर वर्ग में सक्षम प्रताप (उ० से० ज०) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नीरज नेगी दूसरे और अमन कुमार नैनीताल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अपर्णा चौहान (देहरादून) ने प्रथम, कोमल (नैनीताल) ने द्वितीय और ममता खाती (बागेश्वर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  "बाप नम्बरी, तो बेटा दस नम्बरी"** SSP NAINITAL के निर्देश में ताबड़तोड़ चैकिंग में गिरफ्तार नशे के तस्कर पुत्र-पिता* *त्यौहारी सीजन रुपयों के लालच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

 

 

मिक्स्ड रिले इवेंट में अमन और कोमल (नैनीताल) की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आरना और मनोज (देहरादून) ने दूसरा स्थान, और आदित्य व बनविता (ऊधमसिंह नगर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती वार्षिकोत्सव 'स्पेक्ट्रम 2024' धूमधाम से सम्पन्न।
रामनगर में दक्षता आधारित मूल्यांकन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

 

 

पुरुष टीम इवेंट में सभ्य, नीरज, आदित्य और नवीन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अमन, तनिष्क और दाश (नैनीताल) की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि गौरव, मानस और अजय तीसरे स्थान पर रहे। महिला टीम में माधुरी, ममता और दीपल (बागेश्वर) ने पहला स्थान प्राप्त किया, कोमल, दीपाशी और वाच्या (नीलाद्वितीय) दूसरे स्थान पर, और निकिता, कशिश और युक्ति,  उधम सिंह नगर, की टीम तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 03 तोले के सोने के हार में हाथ साफ कर महिला हुई फरार* * पुलिस ने किया मामले का खुलासा और महिला को सोने के हार संग किया गिरफ्तार*

 

 

कुल मिलाकर, उधमसिंह नगर की टीम ने 2 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, नैनीताल ने 1 गोल्ड के साथ द्वितीय स्थान, और देहरादून सिल्वर के साथ तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रमुख अतिथियों में पंकज भल्ला, दयाल फर्मवान, नंदन सिंह नेगी, रमेश खर्कवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।