ए0एच0टी0यू0 ऊधम सिंह नगर टीम द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय जे आदेशानुसार आज दिनांक 15-12-2023 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूत बंगला रूद्रपुर उधम सिंह नगर में जाकर प्रधानाचार्य सुमन आर्य, अध्यापिका सीमा ग्रोवर, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य दीपा मेहरा केस वर्कर, अंशुल कपूर सुपरवाइजर की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी,बालश्रम, भिक्षावृत्ति,बाल विवाह, आदि से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।
व इसके अतिरिक्त महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराध व उनसे बचने के संबंध में कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया। व पुलिस सहायता हेतु टोल फ्री नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 की भी जानकारी दी गई।
