24 जून से 29 जून तक आरेन्ज एलर्ट: वर्षा, आंधी और तूफान से निपटने के लिए अधिकारी सतर्क।

24 जून से 29 जून तक आरेन्ज एलर्ट: वर्षा, आंधी और तूफान से निपटने के लिए अधिकारी सतर्क।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 24 जून से 26 जून एवं 29 जून तक आरेन्ज एलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने वर्षा,आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी एलर्ट पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

 

उन्होने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गां पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए। उन्होने कहा नगरीय क्षेत्रों म जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946-231178 / 231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।