नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  बहला-फुसलाकर कर एक किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया है। किशोरी के परिजनों को उसे सौंप दिया गया है। वही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला ने वहीं के रहने वाले कुलदीप यादव नामक युवक पर उसकी पुत्री को ले जाने व कोर्ट में पाक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के मामले में दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने 8 जिलों को 92.50 करोड़ की कार्योत्तर स्वीकृति दी।

 

पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया। वही पुलिस ने जरुरी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *