अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई: अवैध खनन सामग्री के संग्रह और उसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
आज दिनांक 17/03/2024को श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर बंजारी प्रथम उपखनिज निकासी क्षेत्र से तथा एक डंपर कठियापुल उपखनिज निकासी क्षेत्र से
अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पीछकर पकड़ा जिन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अपनी अभिरक्षा में लेकर गुलजार वन चौकी एवम कठियापुल वन चौकी में खड़ा कर दिया है


















