रामनगर में 9 CSC सेंटरों पर कार्रवाई, एक सीज़—दो निरस्त, रिकॉर्ड जब्त।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में 9 CSC सेंटरों पर कार्रवाई, एक सीज़—दो निरस्त, रिकॉर्ड जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 19 नवंबर 2025।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों पर आज उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक: सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश, दुर्घटना नियंत्रण पर फोकस”

घास मंडी स्थित एक CSC केंद्र में अनियमितता मिलने पर टीम ने उसका पूरा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। इस केंद्र को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार गूलरघाटी में संचालित एक CSC सेंटर को अनियमित संचालन के कारण मौके पर ही सील कर दिया गया।

कानिया क्षेत्र में संचालित एक CSC केंद्र, जो सावलदे की लोकेशन आईडी पर संचालित होना चाहिए था, उसे अन्य स्थान पर चलते हुए पाया गया। इस पर भी निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का पर्दाफाश, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मारा छापा — तत्काल मुकदमा दर्ज के निर्देश।

आज की कार्रवाई के तहत कुल 9 CSC केंद्रों पर विभागीय टीम ने आवश्यक दंडात्मक व प्रशासनिक कार्रवाइयाँ कीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के इस वर्ष की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत है"