अपर पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से किया ।सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 रुद्रपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जनपद ऊधम सिंह नगर की अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती ममता वोहरा को वशिष्ठ कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। यह पदक उत्कृष्ट विवेचना हेतु एस पी सिटी ममता वोहरा को दिया गया है।साल 2013 में उत्तराखंड प्रदेश में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया था। जिसमें तत्कालीन अपर गृह सचिव जेपी जोशी की एक वीडियो प्रसारित की गई थी।इस वीडियो में एक महिला द्वारा तत्कालीन गृह सचिव पर बलात्कार व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तत्कालीन गृह सचिव जेपी जोशी द्वारा भी एक मुकदमा ब्लैकमेलिंग का थाना वसंत विहार जनपद देहरादून में दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी सिटी ममता वोहरा के नेतृत्व में एक एस आई टी की टीम गठित की गई थी।एस आई टी टीम द्वारा दिन रात मुस्तैदी से विवेचना कर सटीक साक्ष्यों के आधार पर फरवरी 2014 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। लगभग आठ साल तक यह मामला जनपद देहरादून की अदालत में चला। जिसके बाद इस मामले में आरोपियों द्वारा एक प्रार्थना पत्र उच्चतम न्यायालय को उक्त मामले की कार्रवाई दिल्ली न्यायालय में सम्पन्न कराने हेतु दिया गया था।साल 2021 में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा पाटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में स्थानांतरित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

 

जहां पर मुकदमे से संबंधित सभी साक्ष्यों न्यायालय के समक्ष पेश किए गए। करीब एक साल तक लगातार पाटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली में प्रभावी एवं सटीक पैरवी की गई। जिसके फलस्वरूप पाटियाला हाउस कोर्ट द्वारा श्रीमती ममता वोहरा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर की चार्जशीट की कार्रवाई को सही मानते हुए मुकदमे से संबंधित आरोपियों व महिला एवं तीन अन्य आरोपियों के विरुद्ध दिसंबर 2021 को अपने फैसले में सात सात की सजा व 50 हजार रुपए का जुर्माने की सजा से दंडित किया गया।इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *