मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।

मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।
ख़बर शेयर करें -

मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर ठोस योजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि वर्षाकाल में आमजन को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

बैठक में बताया गया कि हल्द्वानी नगर में 6 प्रमुख नालों के कारण हर साल जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इन नालों सहित सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के पुराने और नए वार्डों में इस समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, सिंचाई विभाग और यूयूएसडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 3 दिन के भीतर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नए वार्डों और रामनगर क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर DPR तैयार करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कॉलेज में सृजनात्मकता की झलक, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी।

समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रकसिया नाला बिरला स्कूल के पास ओवरफ्लो होता है, जिसके समाधान के लिए कार्य प्रगति पर है। चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कलसिया नाले की सफाई और काठगोदाम के देवखड़ी नाले के कार्य मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा रामनगर क्षेत्र के चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी और मालधनचौड़ में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए DPR तैयार करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर समाधान भी शुरू हो चुका है और मालधनचौड़ में प्रस्तावित कार्यों से 7 गांवों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ दौड़ा उत्तराखंड: “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो और किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।  बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।