मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद, संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारी तत्काल प्रभाव से उनकी ई-केवाईसी करवाने पहुंचे।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद, संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारी तत्काल प्रभाव से उनकी ई-केवाईसी करवाने पहुंचे।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

बुजुर्ग की लाठी बने सीएम धामी, पुष्कर धामी ने तुरंत किया समस्या का समाधान !

 

E- KYC ना होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पा रहे थे अल्मोड़ा के धर्म सिंह

सीएम के संज्ञान में आने के बाद बुजुर्ग की हुई ई-केवाईसी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र-बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आने के बाद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत तुलेड़ी गांव में रहने वाले बुजुर्ग धर्म सिंह को दो वर्ष के लंबे समयांतराल के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रेटिना और अंगूठे का स्कैन न होने की वजह से धर्म सिंह की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह इस योजना से वंचित चल रहे थे।

 

 

 

सोमवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करी तो स्थानीय लोगों ने धर्म सिंह के मामले को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस अलर्ट — बाजारों में बढ़ाई गश्त, डॉग स्क्वॉड व बम डिस्पोजल टीम की चेकिंग तेज।

 

 

 

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद सचिव शैलेश बगोली ने मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। सचिव के आदेश मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी बुजुर्ग के घर पहुंचे और उनकी ई-केवाईसी करवाई गई। अब जल्द ही धर्म सिंह को भी अन्य किसानों की भांति किसान सम्मान निधि मिलनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर — एसएसपी ने दिए विजिबल पुलिसिंग और फायर सेफ्टी के निर्देश,  लंबित विवेचनाओं पर फटकार, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान।

 

 

केवाईसी होने और उनके मामले का त्वरित संज्ञान लेने पर बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हमारा प्रयास डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करना है।