पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हरिद्वार – श्यामपुर थाना क्षेत्र में आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। शव को कमरे में ही छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद ही हत्या का पता चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

आपसी कलह के चलते पति ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *