राष्ट्रीय खेलों के लिए आकांक्षा तड़ियाल का चयन, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में खुशी

राष्ट्रीय खेलों के लिए आकांक्षा तड़ियाल का चयन, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में खुशी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। एम पी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर की छात्रा आकांक्षा तड़ियाल का चयन 38वें राष्ट्रीय खेलों की महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हल्द्वानी में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

 

कॉलेज के मीडिया प्रभारी हेम चंद्र पांडे ने जानकारी दी कि आकांक्षा ने इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल (SGFI) 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय खेलों में खेलने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

 

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक मेवालाल, डॉ. प्रभाकर पांडे, चेतन स्वरूप, राजीव शर्मा, शिवेंद्र चंद, गौरव शर्मा, चारु तिवारी और क्रीड़ा प्रभारी प्रकाश रावत सहित समस्त अध्यापकों एवं छात्रों ने आकांक्षा को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

 

 

विद्यालय प्रशासन ने आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।