रामनगर कोतवाली में तैनात कॉस्टबल को मंथ का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए, नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड में बढ़ रहे अपराधो की रोकथाम हो या घटनाओं के खुलासा या फिर अवैध नशे के काले कारोबार को करने वाले तस्कर को पकड़कना रामनगर कोतवाली की पुलिस इनदिनों सभी श्रेणियों के अपराधियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में रामनगर में तैनात तेज तर्रार कॉस्टबल 836 संजय कुमार इनदिनों अपराध की रोकथाम ओर आपराधिक घटनाओं के खुलासे तथा अवैध नशे खुलासे शोदागरो पर नकेल कसने को लेकर खासा सुर्खियों में चल रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

 

 

संजय कुमार क्षेत्र में आम जनता से मधुर सम्बन्ध ओर सटीक मुखबिर तंत्र के लिए भी जाने जाते है। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के तस्करों को पकड़ने में ओर हत्या की घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाने पर कॉस्टबल संजय कुमार को रामनगर कोतवाली के मंथ का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

 

 

रामनगर कोतवाली के स्टाफ सहित क्षेत्र की जनता ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *