मिठाई की दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दियाअंजाम।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर में बाजपुर रोड पर मिठाई की दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामी से घटना के बावत जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के जुट गयी है। दरअसल काशीपुर में बाजपुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास देवेंद्र कुमार पुत्र फूल कुमार नामक युवक की डीके मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान स्थित है। प्रतिष्ठान स्वामी देवेंद्र के अनुसार दुकान में पिछले 7 से 8 दिन की दीपावली पर हुई बिक्री का 1 लाख 43 हजार रुपये के आसपास का कैश रखा हुआ था। रात्रि में वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

आज सुबह जब वह उन्होंने दुकान पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो उनके होश उड़ गए। बराबर में खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा गल्ले में रखा सारा कैश गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *