पटवारी परीक्षा पेपर लीक कांड में एक और की हुई गिरफ्तारी।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

एसआईटी ने पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोकि मुख्यारोपी का मामा है। जिसने अभ्यर्थियों को रिजॉर्ट में पटवारी परीक्षा के पोर पढवाने व निगरानी के लिए 20 हजार रूपये लिए थे। एसआईटी पटवारी प्रकरण में 12 आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। मुख्यारोपी के मामा को मिला कर एसआईटी की पटवारी प्रकरण में 13 वीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान दी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी - “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों

 

 

उन्होंने बताया कि पटवारी/लेखपाल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसआईटी ने आरोपियों को कई नगदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद किये थे। पटवारी प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। इसी दौरान एसआईटी ने इसी प्रकरण में मुख्यारोपी संजीव दुबे के मामा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेश ऊर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा सहारनपुर यूपी है। आरोपी ने मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

 

 

 

रिजार्ट में आए अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। एसआईटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि अब तक पटरवारी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में संजीव चतुर्वेदी अनुभाग अधिकारी रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार ऊर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू दीपक, सौरभ, अंकुश, अभयराम और सुरेश ऊर्फ मनत्तू को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *