ठगी में आरोपी की गिरफ्तारी: सतपुली पुलिस ने सोने के जेवरात चमकाने के बहाने गिरोह के सदस्य को बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार।”

ख़बर शेयर करें -

ठगी में आरोपी की गिरफ्तारी: सतपुली पुलिस ने सोने के जेवरात चमकाने के बहाने गिरोह के सदस्य को बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार”।

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

पौड़ी – सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को सतपुली पुलिस ने बिहार के कटिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी स्थानांतरण, नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी।

 

 

पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी का नाम वीरेंद्र शाह है। आरोपी ने वर्ष 2021 में सतपुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला से सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  *तेज तर्रार एसएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* *निर्णय से पूर्व जिला प्रशासन–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई—सघन चेकिंग, सत्यापन अभियान, फोर्स व उपकरण तैयार, RPF की तैनाती और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी*

 

 

 

लेकिन कोर्ट से जमानत लेने के बाद एक आरोपी वीरेंद्र शाह बिहार में जाकर छुप गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।