जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देेशों क्रम में सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देेशों क्रम में सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल – जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देेशों क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा ’सुशासन सप्ताह’ – प्रशासन गांव की ओर कैम्पेन अवधि (दिनांक 19 से 24 दिसम्बर, 2024) में ’’सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन नगारी गांव, भीमताल के राजकीय प्राइमरी विद्यालय में किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गांव के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट सन्देश कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा” 121 उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 गिरफ्तार; जिलेभर में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान।

 

 

 

तत्पश्चात् उन्होंने लोगों से ग्रामीण इलाकों में हो समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से खराब सड़कों का सुधार, जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाईन के कार्य में लापरवाही और शिकायत का निराकरण करने, राजकीय प्राइमरी विद्यालय, तल्ला तिरछाखेत में 1 शौचालय का निर्माण कराये जाने, विद्यालय की छत की मरम्मत आदि की मांग की।।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी पुलिस ने दो तस्करों को मादक पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार।

 

 

 

जिस पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने की बात कही।