पेशी पर ले जाते समय मोस्ट वांटेड पर हमला, लक्सर ओवरब्रिज पर पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग।

ख़बर शेयर करें -

पेशी पर ले जाते समय मोस्ट वांटेड पर हमला, लक्सर ओवरब्रिज पर पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लक्सर (हरिद्वार)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाए जा रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी को दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक ने उठाया लाभ।

जानकारी के अनुसार रुड़की पुलिस विनय त्यागी को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस घायल आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट, डकैती सहित 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल हादसा, 7 छात्राएं व एक शिक्षिका बेहोश।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में झीलों के संरक्षण पर मंथन, नौकुचियाताल व सातताल के सौंदर्यीकरण की बनेगी उच्च स्तरीय योजना।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। घायल आरोपी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या घायल आरोपी का संबंध कुख्यात सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।