“बाजपुर पुलिस की कार्रवाई: एटीएम धोखाधड़ी मामले में दो गिरोहियों की गिरफ्तारी”

“बाजपुर पुलिस की कार्रवाई: एटीएम धोखाधड़ी मामले में दो गिरोहियों की गिरफ्तारी”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बाजपुर पुलिस ने मदद करने के नाम से एटीएम को बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोगों को 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम तथा एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

 

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ व अपराधो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बाजपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 09/05/24 को बन्नाखेड़ा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संधिग्त प्रतीत होने पर 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया

यह भी पढ़ें 👉  मिठास में मिलावट का शक! रामनगर में गुड़ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।

 

 

जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और 01अदद चाकू बरामद हुआ साथ ही दोनो के कब्जे से 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम मिले इस सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि जगह-जगह जाकर एटीएम के अंदर भोले -भाले लोगों को मदद करने के नाम से उनके एटीएम चेंज कर पैसे निकालना बताया गया। दोनो ने बताया की पूर्व में जेल भी जा चुके है। उक्त आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा fir no-247/24 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त–
1- अमरीक सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष।
2- सुखवंत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी सिंह ग्राम बरवाला थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।

बरामद माल
1-अभियुक्त गणों से संयुक्त रूप से 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम,।
2-अभियुक्त अमरीक सिंह से एक अदद चाकू नाजायज़ ।
3- अभियुक्त सुखवंत सिंह से एक अदद 315 बोर तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर ।