उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी में बगावती तेवर दिखाते हुए, रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। विधायक ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है। वही टिकट न मिलने का दर्द जाहिर करते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मोदी मेरे नेता हैं। लेकिन चुनाव निर्दलीय लड़ूंगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि कूटरचितो ने मेरा टिकट छीना है, लेकिन जनता मुझे ही अपना प्रतिनिधि चुनेगी। उन्होंने यह दावा करते हुए अपने निजी आवास पर समर्थकों के निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान किया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से इस्तीफा भेज दिया है।

वही भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पार्टी स्थानीय नेताओं के षड्यंत्र को समझ नहीं पाई। उन्होंने कहा कि दो बार विधायक होने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे अरसे तक इस सीट को भाजपा की झोली में बनाए रखा। वही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में रुद्रपुर से भाजपा के लिए रिकॉर्ड वोट उन्हीं की बदौलत हासिल हुए थे। निकाय चुनावों में सबसे अधिक पार्षदों और मेयर का चुनाव विजयी में उन्होंने अपना बड़ा योगदान दिया। पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाह उन्होंने बाखूबी किया। विधायक ने कहा कि उनके नेता पीएम मोदी है और रहेंगे, लेकिन वह इस बार निर्दलीय चुनाव लडेंगे।
#आडियो ने बिगड़ा विधायक ठुकराल का चुनावी समीकरण।
विधायक राजकुमार ठुकराल का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजकुमार ठुकराल का चुनावी समीकरण बिगड़ गया। यह आडियो उन पर भारी पड़ गया। जिसका खामियाजा ठुकराल को भुगतान पड़ा। भाजपा ने तीसरी चुनावी पारी में उन्हें चुनावी रण में उतरने का अवसर नहीं दिया। इस साल के चुनावों में भाजपा ने शिव अरोरा पर दांव लगाते हुए उन्हें टिकट दिया। भाजपा ने दूसरी सूची में अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक ठुकराल का पत्ता साफ कर दिया गया। शिव अरोरा का नाम सामने आने पर ठुकराल के समर्थकों में हड़कंप मच गया। वही शहर में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है, कि पार्टी हाईकमान का यह फैसला सटीक होगा, य पार्टी को नुकसान होगा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में। सूत्र ।।
रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने भी कडी नाराजगी व्यक्त की है। उत्तम दत्ता ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। वह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। पार्टी को मुझे टिकट देना चाहिए था। मुझे इस बात का बेहद सुख है, और मैं संगठन से हटकर निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। मैंने विधायक से भी समर्थन मांगा है, मैं चुनाव लड़ूंगा यह मेरा सौभाग्य है।













