“ग्रोइंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस: रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अद्वितीय प्रतिभा और भाषा प्रेम”

"ग्रोइंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस: रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अद्वितीय प्रतिभा और भाषा प्रेम"
ख़बर शेयर करें -

“ग्रोइंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस: रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अद्वितीय प्रतिभा और भाषा प्रेम”

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

ग्रोइंग बड्स स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया, जहां छात्रों ने हिंदी वर्णमाला पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में प्रमुख अतिथियों में मालधन डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के डॉ. जी.सी. पंत, वरिष्ठ पत्रकार और चिकित्सक डॉ. ज़फर सैफी, और पुष्कर सोसाइटी की अध्यक्षा पूनम गुप्ता शामिल रहे। सभी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और छात्रों को हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, वन एवं जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

 

 

 

विद्यालय की निदेशक नेहा सिंघल और प्रधानाचार्या अनीता रावत ने भी हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने हिंदी को हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए इसे संरक्षित करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग।

 

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिकाओं डॉ. रति चौधरी, सपना बिष्ट, रेखा फर्त्याल, अफ्शा खान, नीलम आर्या, वंदना रावत, और वंदना आर्या ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।