भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में हार्टअटैक के बाद निधन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

राजनीति और इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में हार्टअटैक के बाद निधन हो गया है। मात्र 41 साल की सोनाली फोगाट को सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। भाजपा के टिकट पर लड़ चुकी थीं चुनाव।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

 

भाजपा नेता, बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

 

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *