भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा, चोर व कबाड़ी दोनों गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा, चोर व कबाड़ी दोनों गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण के अभियान में भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

एसपी क्राइम-ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल संजीत कुमार राठोड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और प्रभावी सुरागरसी के आधार पर चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

पुलिस ने जीवन भकरी (50 वर्ष, मूल निवासी नेपाल, वर्तमान में भीमताल निवासी) और हितेश परगई (28 वर्ष, निवासी बाईपास रोड, भीमताल) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

बरामद सामान:

  • 26 सरिया के टुकड़े

  • 3 लोहे के गार्डर

  • 1 टाइल कटर मशीन

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़, उ.नि. महेन्द्र राज सिंह, अ.उ.नि. त्रिभुवन सिंह, कानि. ललित आगरी, कानि. जीवन कुमार व कानि. जगजीत सिंह शामिल रहे।