भुवन चंद्र पाण्डेय ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, जनता से भारी मतदान की अपील।

ख़बर शेयर करें -

भुवन चंद्र पाण्डेय ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, जनता से भारी मतदान की अपील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डेय ने अपने चुनाव प्रचार के तहत गुल्लर घट्टी, नई बस्ती, कुष्ट आश्रम, घासमंडी, केनाल कॉलोनी, लक्ष्मी विहार, गैस गोदाम रोड और हाथी खाना कॉलोनी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और चुनाव चिन्ह ‘बांग्ला’ पर मोहर लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  "Drug Free Devbhoomi" अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 160 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 

 

 

भुवन चंद्र पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि इस बार नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में जनता उनके साथ है। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया और नजुल की समस्या जस की तस होने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: छोई नदी क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त मिनी लोडर पकड़ा।

 

 

 

इस अभियान में पूर्व विधायक रणजीत रावत, निवर्तमान सभासद खस्टी नंदन जोशी, बीना रावत, पुष्पा देवी, ऊषा जोशी, हेम नैनवाल, नीरज सती, मो युसूफ, मो जलील, मो मुजीव, संजय डंगवाल, गिरीश मटपाल, एन डी पंत, आनंद जोशी, नजाकत अली, दीपक मसीह, प्रशांत पाण्डेय, यश अग्रवाल, मुकुल नेगी, नवीन तिवारी, भोपाल बिष्ट, ओम प्रकाश आर्यवंशी, महेंद्र रावत, सुमित तिवारी, मनवर रावत, रतन सिंह भाकुनी, वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह रावत, कैलाश त्रिपाठी, धीरज सती और अन्य समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण कार्यों की जांच शुरू, चार टीमें गठित, हल्द्वानी, रामनगर, भवाली और नैनीताल में चला विशेष अभियान। 

 

 

भुवन चंद्र पाण्डेय ने जनता से अपील की कि वे आगामी नगरपालिका चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और उन्हें अपना समर्थन दें।