एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्रवाई: 918 ग्राम चरस बरामद, तस्कर स्कूटी सहित गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्रवाई: 918 ग्राम चरस बरामद, तस्कर स्कूटी सहित गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत एसओजी व बनभूलपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

दिनांक 25 नवंबर 2025 को चलाए जा रहे चेकिंग एवं सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गोला बाईपास रोड स्थित यात्री शेड से एक युवक को 918 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान—
योगेश सिंह बोरा, पुत्र बहादुर सिंह बोरा, निवासी ग्राम सुनकोट, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है।
आरोपी स्कूटी संख्या UK04 AR 6927 से चरस परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही सीज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक नई आशा”: महिला दिवस पर कुमायूँ के सभी थानों में विशेष थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

👮 पुलिस टीम

  1. उ0नि0 जगवीर सिंह

  2. का0 दिलशाद अहमद

  3. का0 सुनील कुमार

  4. का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)

  5. का0 अरुण राठौड़ (SOG)