मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

ख़बर शेयर करें -

*मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें*

*नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा*

*SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
12 फरवरी 2026 की प्रातः हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में SSP नैनीताल के निर्देश पर वृहद सत्यापन अभियान, 30 बाहरी व्यक्तियों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों के भारी चालान।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर विशेष टीम गठित कर त्वरित अनावरण के निर्देश दिए।

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।