ब्रेकिंग न्यूज़ :- अवैध पातन में लिप्त सेक्शन इंचार्ज फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड हुए सस्पेंड।

ख़बर शेयर करें -

अवैध पातन में लिप्त सेक्शन इंचार्ज फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड हुए सस्पेंड।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अन्तर्गत ढेला भाबर ब्लॉक, पथरूवा पूर्वी बीट, कक्ष सं0-06 (बफर क्षेत्र) में 36 यूकेलिप्टिस बल्लियों के अवैध पातन की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी ढेला द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित छापेमारी एवं धर-पकड़ की कार्यवाही सम्पादित की गई। छापेमारी के दौरान यूकेलिप्टिस बल्लियों के अवैध पातन संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम निम्नवत् हैं:-

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

 

(1) मो० गफूर पुत्र गुलाम रसूल, निवासी ग्राम कुमुगडार, थाना-रामनगर,

(2) शमशेर अली पुत्र आलम गीर, निवासी ग्राम कुमुगडार, थाना-रामनगर

उपरोक्त अभियुक्तों से उक्त पातित यूकेलिप्टिस बल्लियों का समस्त प्रकाष्ठ बरामद किया गया है तथा उनके पास से वन अपराध में अभिवहन हेतु प्रयुक्त 02 बुग्गी एवं एक मोटर साईकिल संख्या UK19A1077 (हीरो डीलक्स) बरामद कर इन्हें संगत वन अधिनियमों के प्राविधानों के अन्तर्गत जब्त कर लिया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक, डॉ० धीरज पाण्डेय तथा उप निदेशक, दिगन्ध नायक द्वारा मौका निरीक्षण कर प्रकरण / घटनाक्रम के समस्त पहलुओं की समयबद्ध जांच किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

 

प्रथम दृष्टया उक्त यूकेलिप्टिस बल्लियों के अवैध पातन में सम्बन्धित सैक्शन के वन दरोगा एवं वन आरक्षी की लापरवाही मानते हुए निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध वन अपराध सं0-12/ढेला/2023-24 पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की सघन जाँच उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ उप प्रभाग द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

 

 

वही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि अवैध पातन में लिप्त दो विभागीय कर्मचारियों को जिसमें वर्तमान सेक्शन इंचार्ज फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। अग्रिम करवाई जा रही है और इसमें जिसकी भी संलिप्ता पाई जाएगी उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, नैनीताल।