उपयोगिता प्रमाण पत्र में देरी से अटका बजट: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उपयोगिता प्रमाण पत्र में देरी से अटका बजट: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

देर साँय शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला खनन न्यास समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए अधूरे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

बैठक में खान अधिकारी ताजबर नेगी ने बताया कि जिले में लगभग 20 विभाग ऐसे है जिनके द्वारा खनन न्यास से स्वीकृत कार्य को पूर्ण कर लिया गया है किंतु खनन विभाग को अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया है। इससे विभागों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन नहीं हो पाया है और शेष 25 प्रतिशत बजट जारी किया जाना है। जिलाधिकारी ने ऐसे 20 विभागों को हर हाल में जल्द से जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए जिससे शेष धनराशि भी विभागों को जारी की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 13 जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, राहत और बचाव व्यवस्था की होगी परीक्षा।

बैठक लेते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पर्यटन, लघु सिंचाई, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारियों को न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र देने को कहा। इसके साथ ही डीएम ने सभी विभागों की खनन विभाग के साथ एक तिथि तय कर दी गई जिसमें संबंधित विभाग खनन विभाग के साथ मिलकर अपने कार्यों के दस्तावेजों का मिलान कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, ईई आर ई एस के के जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, डा एम सी तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

ख़बर शेयर करें -