कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक 13 जून को

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

देहरादून- उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक आहूत की जाएगी| विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी|

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

 

उन्होंने कहा है कि बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई कार्यों के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी साथ ही पक्ष एवं विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की जाएगी| बता दें कि कार्य मंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *