कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

ख़बर शेयर करें -

 

कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं

दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

एस०एस०पी० नैनीताल डॉ मन्जूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही

महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाला टैक्सी

चालक 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार

एसएसपी ने कहा महिलाओं / पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

दिनांक 05.03.2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहाँ से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाद्धांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। दिनांक 06.03.2026 को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल को सुरक्षित कर फरिनिसक टीम से निरीक्षण कराया गया तथा साक्य संकलन की कार्यवाही की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी. सी. द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या UK04TB 5500 वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दियूरी, खटीमा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तारी
दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष

बरामदगी

पौड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100), घटना में प्रयुक्त वाहन UK04TB 5500 वैगनार