मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित पौंसरी गांव का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित पौंसरी गांव का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बागेश्वर के आपदा प्रभावित पौंसरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रेंज की जुड़का बीट में 58 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, संयुक्त कार्रवाई में सफल अभियान।

मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में भी ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगांई से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी के खाईजर तोक में पांच मकान मलबे में दब गए थे। वहां रहने वाले छह व्यक्तियों में से पांच मलबे में दब गए और एक व्यक्ति सुरक्षित मिला। अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष दो की खोज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर टीम, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और विक्टिम लोकेटिंग कैमरे की मदद से जारी है। प्रभावितों को राहत राशि वितरित कर दी गई है तथा सभी आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर वन विभाग का सख्त प्रहार, एक सप्ताह में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही पुनर्वास प्रक्रिया को गति दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्षतिग्रस्त पिटकुल के 132 केवी सब स्टेशन को दुरुस्त करने के लिए 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का कहर: कोसी रेंज में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ढेला रेंज में मजदूरों की जान से खिलवाड़।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।