गंगा कॉरिडोर सौंदर्यीकरण पर मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी, भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -

गंगा कॉरिडोर सौंदर्यीकरण पर मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी, भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे-आई रामनगर: डॉ. जफर सैफी नगराध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी महासचिव मनोनीत, बधाइयों का तांता।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: छोई नदी क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त मिनी लोडर पकड़ा।

 

 

 

 

सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्त किए किया जाएगा।पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा। गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी काम होगा।