आम बजट को लेकर सवाद कार्यक्रम में मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल पहुंचेंगे। यहां वह वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट को लेकर सवाद कार्यक्रम में मंथन करेंगे। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी शामिल होंगे। संवाद कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब बजट से पहले नैनीताल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नैनीताल क्लब में तय इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिलाअधिकारी को दी गई है। पुनः सत्ता में आई धामी सरकार ने विधानसभा में लेखानुदान पारित कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

 

अब सरकार विधानसभा के पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी में है। प्रदेश में हर बार बजट पेश होता है, परंतु स्टेक होल्डरों की शिकायत रहती है कि उनके सुझाव नहीं लिए जाते हैं।इस बार सरकार इस धारणा को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। इसलिए देहरादून व नैनीताल में प्री बजट स्टेक होल्डर से राय मशविरा तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छोलिया-झोड़ा से गूंजा हल्द्वानी।

 

सरकार की ओर से नैनीताल में 14 मई को तय सवाद कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रस्तावित है। कृषि व इससे संबंधित सेक्टर कृषि सहकारी संघ, शहरी व ग्रामीण, पशुपालन व मत्स्य उत्पादन, जिला दुग्ध उत्पादन लोकल बाड़ी में कुमाऊं मंडल के पंचायत अध्यक्ष, कुमाऊं के नगर निगम के मेयर सहित अन्य इसमें अपने सुझाव देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *