दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 10 नवम्बर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। उन्होंने घटना में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

घटना के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) को राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, साथ ही हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।