“हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने मांगा विजय का आशीर्वाद”

ख़बर शेयर करें -

“हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने मांगा विजय का आशीर्वाद”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर। निकाय चुनाव में चौतरफा समर्थन लेकर चल रहे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी एक बानगी मंगलवार रात पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के समीप नजर आई। हुआ यूं कि संदीप सहगल चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान

 

 

मंगलवार होने के चलते वे एकाएक पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंच गये। उनके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। देखते ही देखते हनुमान मंदिर के समीप इकट्ठा हुई भीड़ ने संदीप सहगल के साथ हनुमान चालीसा गाना आरंभ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति

 

 

देर तक पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरी तरह राममय बना माहौल उन लोगों को स्पष्ट संदेश दे रहा था जो हिन्दू धर्म को अपनी बपौती समझते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता से मिले मुख्यमंत्री, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश।

 

 

संदीप सहगल ने हनुमान जी के सम्मुख विजय की कामना की। वहीं, तमाम उपस्थित जनों ने संदीप सहगल को विजयीभव का आशीर्वाद दिया। इसके बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल गंतव्य की ओर चल दिये।